| | OPEN DESKTOP 🖥 MODE

Maatrubhumi

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि नाम से जानी जाएगी।

मेकर्स ने भाईचारे का संदेश देने के लिए अचानक फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। इस पर लोग उनसे काफी नाराज हो गए हैं। दर्शकों के रिस्पांस को देख डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस बदलाव पर अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक यह कोई रातोंरात लिया गया फैसला नहीं है बल्कि इसकी तैयारी शुरू से ही की जा रही थी। हिंदुस्तान टाइम से हुई बातचीत में अपूर्व बताते हैं सलमान खान सर के फैंस को टाइटल बदलना एक अचानक लिया गया फैसला लग सकता है।

लेकिन यह कोई रातोंरात लिया गया फैसला नहीं है। शुरुआत से ही हमने दो नाम रजिस्टर किए थे। एक बैटल ऑफ गलवान और दूसरा मातृभूमि। फिल्म बनाते बनाते हमें महसूस हुआ कि ये सिर्फ एक लड़ाई की कहानी नहीं है। असल में यह इंसानियत, संवेदनाओं और हमारे सैनिकों की उन खामोश लड़ाईयों की कहानी है जो वो अंदर ही अंदर लड़ते रहे। वो आगे जोड़ते हैं।

मुख्य बिंदु (Key Highlights):

  • Movie Updates: धुरंधर 2 और बैटल ऑफ गलवान की ताज़ा खबर
  • Box Office: करोड़ों की एडवांस बुकिंग और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • Star Cast: रणवीर सिंह और सलमान खान का बड़ा धमाका

मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस इस भावना और बलिदान को कहीं ज्यादा सच्चाई से दिखाता है। यह नाम फिल्म की असली आत्मा को सामने लाता है। असली आत्मा यानी लड़ाई के बीच भी इंसानियत को बचाए रखना। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है। उसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। इसी वजह से टाइटल यह ज्यादा सही लग रहा है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस और लेटेस्ट अपडेट्स

बता दें कि मातृभूमि की कहानी 2020 में भारत चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित है। इस लड़ाई में 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। संघर्ष में करीब 40 चीनी सैनिक मारे गए थे। मगर चीन केवल चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकारता है। वहीं इसमें 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे। दिसंबर में फिल्म का पहला टीज़ रिलीज़ किया गया था।

तब चीनी मीडिया ने इस पर फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। बाद में फिल्म के पैचवर्क का काम शुरू हुआ। साथ ही इसके कई रीशूट्स भी किए गए। बताया जा रहा है कि इस रीशूट के दौरान ही मेकर्स ने फिल्म के तथाकथित एंटी चीन एलिमेंट को हटाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा फिल्म में भाईचारे का संदेश देने वाले सीक्वेंस भी डाले गए। यही कारण है कि उन्होंने अब फिल्म का पूरा टाइटल ही बदल दिया है।

इससे फिल्म के टोन और मैसेज में भी काफी फर्क आया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फरवरी से ही मुंबई में फिल्म की रीशूटिंग कर रहे हैं। यह काम 40 दिनों तक चलेगा। इस दौरान नए सीन्स तो जोड़े जाएंगे ही साथ ही एक चाइनीस गाना भी फिल्म में शामिल होगा। यह गाना हिमेश रेशमिया तैयार कर रहे हैं। एक बार यह बन जाए तो उसे सलमान पर फिल्माया जाएगा।

यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: धुरंधर 2 फिल्म कब रिलीज होगी?

A1: यह फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Q2: सलमान खान की नई फिल्म का नाम क्या है?

A2: फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है।

Leave a Comment