| | OPEN DESKTOP 🖥 MODE

bhoot bangla akshay kumar full movie 2026

काफी लोगों को बोलते सुना है मैंने। अब अक्षय कुमार का कमबैक होगा। इस फिल्म से उनका करियर दोबारा ऊपर उठेगा। इससे बड़ा झूठ कोई दूसरा नहीं हो सकता।

बॉस अक्षय कुमार तो कहीं गए नहीं है। हर साल एक बेहतरीन सिनेमा लेकर आते हैं और सबका सब्जेक्ट एक दूसरे से एकदम अलग होता है। जाती तो ऑडियंस नहीं है अच्छा सिनेमा देखने के लिए लेकिन कब तक किसी की मेहनत को नजरअंदाज कर पाओगे?

इस बार भूत बंगला देखने झक मार के जाओगे। प्रियदर्शन प्लस अक्षय कुमार की जोड़ी का 16 साल बाद रीयनियन हुआ है। जो कहानी ओरिजिनल मंजुलिका के साथ आगे बढ़नी चाहिए थी वो 2026 में देखने को मिल रही है।

80 सेकंड का छोटा सा टीजर जिसमें मिस्ट्री है, कॉमेडी है, थोड़ा बहुत थ्रिल भी है और बहुत सारी औरतें हैं। और बताने की जरूरत नहीं है। जहां औरत वहां हॉरर, वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। मानो या ना मानो इस टीजर के हर दूसरे सीन में भूल भबुलिया की आत्मा नजर आती है।

वही पुराना महल, वही पुराने चेहरे और वही पुरानी हरकतें। लेकिन कहानी वो थोड़ा सा बदल गई है। एक्चुअली ऊपर से बदल गई है। अंदर से नहीं। डॉक्टर आदित्य ने साबित किया था कि भूत सिर्फ दिमाग में होते हैं। और यहां भी वो बोल रहे हैं घंटे का भूत। देखो थोड़ा सा गुस्सा जरूर आ रहा है इस टीजर को एडिट करने के तरीके पे। इतना रैंडम तरीके से एक सीन को दूसरे से जोड़ा कि सब दिमाग के ऊपर से निकल गया। क्या-क्या देखा सब भूल गया।

इतने सारे पुराने चेहरों को देखकर भी अक्षय कुमार के अलावा किसी के साथ कोई कनेक्शन फील नहीं हुआ। जब तक कोई फीलिंग आती तब तक सीन बदल गया। इतनी भी क्या जल्दी थी भाई। जैसे यह वाला सीन इसका कितना जबरदस्त रिलेशन है पुरानी भूल भुलैया से।

बट यह दिमाग में बैठ पाता उससे पहले टीज़र भाग गया। सबसे खास कैरेक्टर मुझे तब्बू का लग रहा है। सेम टू सेम विद्या बालन वाइब्स आ रही हैं। भूलना मत यह डायरेक्ट लिंक है कार्तिक वाली भूल भुलैया 2 के साथ। अक्षय वर्सेस कार्तिक यह फ्यूचर यूनिवर्स का प्लान तो मुश्किल होगा बट हां भूल भुलैया के बॉक्स ऑफिस से भूत बंगला के नंबर्स का कंपटीशन जरूर होगा।

अक्षय फैंस इस बार बात इज्जत की है। अच्छा किस-किस को दूसरी एक्ट्रेस वामिका के अंदर ओरिजिनल फिल्म की अमीषा पटेल दिख रही हैं जिन पर शक सबको होगा कि यह असली भूतनी है बट लास्ट में मामला कुछ और ही निकलता है। टीज़ की बेस्ट चीज यह है कि एक मिस्ट्री बन चुकी है।

कुछ ह्टिंग सीन्स डाले हैं जिसमें स्पेशली स्त्री वाला आईडिया कमाल लग रहा है। दिमाग को सोचने पर मजबूर कर दिया। अभी तो सिर्फ फिल्म का इंट्रोडक्शन है। इसीलिए जरूरत से ज्यादा नहीं दिखा सकते।

Bhoot Bangla ko

Bhoot Bangla akshy Kumar movie

Bhoot Bangla movie 2026

Bhoot Bangla movie review

new Bhoot Bangla movie

बट जरूरी है 10 अप्रैल के पहले-पहले एक सवाल पब्लिक के मन में डालना। इसीलिए मैंने कुछ अलग नोटिस भी किया। अक्षय कुमार का दूसरा लुक इसी टीजर में बहुत चालाकी से चेहरा छुपाया है। एकदम मजा सा नहीं आ जाएगा अगर इस बंगले में जो भूत है वो खुद अक्षय कुमार हो। हीरो नहीं विलेन भयंकर ट्विस्ट।

वैसे लगा नहीं था यह गाना इतना इजी तरीके से टीजर में फिट हो जाएगा बट सुनते वक्त काफी फ्रेश लग रहा था। अक्षय कुमार का मस्ती वाला स्टाइल इसमें उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता। थोड़ा सा लो क्वालिटी जरूर लगा मुझे। यह हॉरर वाला क्रिएचर जिसको शायद भूत दिखाना चाह रहे हैं। पोस्टर में चमगादड़ की तरह लटके थे तो शायद यह कोई वैंपायर हो सकता है।

टीजर अच्छा है। फैमिली ऑडियंस का कंटेंट है और अक्षय हमेशा की तरह बेस्ट हैं। बट इतनी सी शिकायत जरूर करूंगी कि पुरानी भूल भुलिया की कास्ट का यूज़ सही तरीके से फिलहाल टीज़ में नहीं हुआ।

टीज़ में किसी का कोई एक सीन स्पेशली याद रह जाए ऐसा नहीं हुआ। थोड़ा सा एक डर यह भी है कि प्रियदर्शन की अच्छी मूवीज हमेशा रीमेक होती हैं। लेकिन यह ओरिजिनल है। फिंगर्स क्रॉस्ड। तो बॉस यह झूठ बोलना बंद करो कि अक्षय को कमबैक की जरूरत है।

हकीकत में बॉलीवुड को अक्षय की इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है हर बार कुछ नया कुछ अलग दिखाने की। बाकी फिल्म बनती तो आप लोगों के लिए है। कमेंट करके जरूर बताओ 80 सेकंड का इस्तेमाल कैसा हुआ? कैसा लगा टीजर? जरूर लिख कर जाना। टेक केयर। बाय बाय।

Leave a Comment