| | OPEN DESKTOP 🖥 MODE

dhurandhar 2

यह नया हिंदुस्तान है। यह घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।

तो दोस्तों, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही ₹150 करोड़ से भी ज्यादा का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कर लिया। जी हां दोस्तों, आपको बता दें कि यह फिल्म रिलीज होने वाली है 19 मार्च को। 1 दिन पहले 18 मार्च को इस फिल्म के पेड प्रीमियर शोज़ रखे जाएंगे।

लेकिन आपको बता दें कि 11 दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। जब से लगाकर अब तक इस फिल्म ने जो एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया है वह दुनिया भर में ₹150 करोड़ से भी कहीं ज्यादा हो चुका है। तो आज के इस वीडियो में आपको बताएंगे धुरंधर 2 के वर्ल्ड वाइड टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने हिंदुस्तान में बुकिंग कितने करोड़ की की वहीं विदेशों से इस फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितने करोड़ का हो चुका है।

तो चलिए शुरुआत करते हैं। देखते रहिएगा पूरा वीडियो। साथ ही साथ कमेंट करके बताइएगा कि धुरंधर 2 इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी या नहीं। तो दोस्तों धुरंधर फिल्म बॉलीवुड की इकलौती ऐसी फिल्म बन चुकी है जो रिलीज होने के पहले एडवांस बुकिंग में ही ₹150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है

और ऐसा लगता है कि जब तक यह फिल्म रिलीज होगी तब तक तो बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन ही क्रॉस कर देने वाली है। क्योंकि दोस्तों यहां पर धुरंधर 2 का जो क्रेज है ना वो इस वक्त पूरी दुनिया में आग की तरह बढ़ता जा रहा है। कमाल की बात तो यह है दोस्तों कि इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म को इस तरह का पब्लिक की तरफ से एक्साइटमेंट देखने को नहीं मिला जो इस वक्त धुरंधर 2 के लिए लोगों के बीच में है। जी हां दोस्तों आपको बता दें कि वैसे तो यह एक बॉलीवुड की फिल्म है लेकिन इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी बहुत सारी भाषाओं में रिलीज़ किया जाना है। अब दोस्तों आपको बता दें कि इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने जो इससे पहले धुरंधर वन और साथ ही साथ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं।

वहीं दोस्तों इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और सोम्या टंडन देखने को मिलेंगे। अब दोस्तों आप सबको पता है कि यहां पर धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है 19 मार्च को दुनिया भर में।

लेकिन एक दिन पहले यानी कि 18 मार्च को इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड मार्केट में पेड प्रीव्यू शोज़ रखे जाएंगे। और कमाल की बात तो दोस्तों यह है कि इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू शो से तो एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई अभी से कर ली है। साथ ही साथ दोस्तों इस फिल्म के जो वीकेंड के एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो जानकर तो आपके होश पूरी तरह से उड़ जाएंगे। जी हां दोस्तों अगर यहां पर बात की जाए धुरंधर 2 के अब तक के वर्ल्ड वाइड सभी भाषाओं के टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में दोस्तों आपको बता दें कि रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 के 18 मार्च को शाम को 5:00 बजे के बाद पेड प्रीव्यू शोज़ रखे जाने वाले हैं। यानी कि यह फिल्म 18 मार्च को आधे दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

उसके बावजूद भी दोस्तों इस फिल्म ने इंडिया में पेड प्रीव्यू शो से ही लगभग 38 करोड़ 41 लाख का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कर लिया है। अब दोस्तों आपको बता दें कि यह फिल्म पूरी तरह से 19 मार्च यानी कि गुरुवार को रिलीज होगी और आपको बता दूं दोस्तों इस फिल्म का 19 मार्च यानी कि फर्स्ट डे का इंडिया एडवांस बुकिंग कलेक्शन 24 करोड़ 86 लाख का हो चुका है। अब यहां पर दोस्तों कमाल की बात तो यह है कि प्रीमियर प्लस फर्स्ट डे के बाद में इस फिल्म को दूसरे, तीसरे और चौथे दिन भी एडवांस बुकिंग में अभी से ही जबरदस्त कमाई मिल चुकी है। जी हां दोस्तों आपको बता दें कि यहां पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का दूसरा दिन होने वाला है शुक्रवार और आपको बता दें दोस्तों इस फिल्म ने सेकंड डे की इंडिया बुकिंग 10 करोड़ 91 लाख की कर ली है। वहीं दोस्तों इस फिल्म ने तीसरे दिन की बुकिंग 12 करोड़ 27 लाख की की है। साथ ही साथ दोस्तों संडे यानी कि चौथे दिन की बुकिंग भी इंडिया में 11 करोड़ 76 लाख की हो चुकी है।

तो यहां पर दोस्तों धुरंधर 2 ने अपने गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि शुरुआती चारप दिनों के जो वीकेंड की इंडिया बुकिंग है वो ही 98 करोड़ 21 लाख की कर ली है। जी हां दोस्तों, इस फिल्म का इंडिया में टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 98 करोड़21 लाख का हो चुका है। दोस्तों, ऐसा नहीं है कि यह फिल्म सिर्फ हिंदुस्तान में ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म को विदेशों में भी जो रिस्पांस मिला है, वो आज तक किसी भी बॉलीवुड की फिल्म को देखने को नहीं मिला।

जी हां दोस्तों, आपको बता दें कि ओवरसीज मार्केट में भी इस फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है ना वो बुधवार, गुरुवार, शनिवार, शुक्रवार, रविवार यानी कि शुरुआती पांच दिनों के वीकेंड की शुरू लगभग 8-10 दिन पहले हो चुकी थी। और वहां पर भी इस फिल्म ने जो एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया है, इतनी कमाई तो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होने के बाद लाइफ टाइम में भी नहीं कर पाती। जी हां दोस्तों, आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर 2 का ओवरसीज का एडवांस बुकिंग कलेक्शन लगभग 7.5 मिलियन का हो चुका है। जिसे अगर इंडियन करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो होते हैं ₹9 करोड़ 37 लाख।

तो दोस्तों अब अगर यहां पर धुरंधर 2 के वर्ल्ड वाइड मार्केट के टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन को जोड़ा जाए तो जहां इस फिल्म की वीकेंड की इंडिया बुकिंग 98 करोड़21 लाख की हो चुकी है वहीं विदेशों की वीकेंड बुकिंग ₹9 करोड़ 37 लाख की। यानी कि दोस्तों यहां पर धुरंधर 2 का हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि पांचों भाषाओं का जो टोटल वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 167 करोड़ 58 लाख का हो चुका है। और अभी तो दोस्तों इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में पूरे 2 दिन बाकी है। और दोस्तों यहां पर मुझे 100% भरोसा है कि जब धुरंधर 2 रिलीज होगी तो इस फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किसी भी हालत में दुनिया भर में ₹200 करोड़ से ज्यादा का रहेगा और सब कुछ सही रहा तो दोस्तों यहां पर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन ₹2000 करोड़ का भी कर सकती है। बाकी दोस्तों आपको क्या लगता है रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं

Leave a Comment